जम्मू कश्मीर में एक और टारगेट किलिंग, आतंकियों ने स्थानीय मजदूर को बनाया निशाना

Jammu Kashmir Terror Attack:

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में गुरुवार सुबह आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया।अधिकारियों ने बताया कि बिजनौर निवासी शुभम कुमार को बटागुंड गांव में आतंकवादियों ने गोली मार दी, जिससे उसके हाथ में गोली लग गई।कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Read also- Delhi: यमुना नदी की सतह पर जमा हुई जहरीली झाग, बदबू से परेशान लोग हुए

 दहशत में घाटी के लोग- पिछले एक हफ्ते में कश्मीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर ये तीसरा हमला है।गौरतलब है कि ये घटना गंदेरबल में आतंकवादियों ने सात लोगों, एक डॉक्टर और छह मजदूरों की हत्या के कुछ दिनों बाद हुई है। हमले के दौरान, आतंकवादियों ने गंदेरबल में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर हमला किया।

Read also-Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, जहरीली हुई हवा, AQI 300 पार

गांदरबल में पहले भी हुआ आतंकी हमला-  जम्मू कश्मीर के गांदरबल में रविवार शाम हुए आतंकी हमले के बाद वहां प्रवासी मजदूरों में डर का माहौल है और वो जल्द से जल्द अपने घर जाना चाहते हैं। जम्मू कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकी हमले के बाद से वहां के प्रवासी मजदूर खुद को असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहे हैं।पीटीआई वीडियो से बात करते हुए एक सुरक्षा गार्ड ने कहा, “मैं यहां काम करता था लेकिन अब घर वापस जा रहा हूं। यहां जो हुआ उसे देखकर मैं डर गया हूं। मैंने इस तरह का हमला पहले कभी नहीं देखा।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *