Maharashtra में उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत ने इम्पोर्टेड माल’ टिप्पणी पर शाइना एनसी से माफी मांगी

Shaina NC on Arvind Sawant:

Shaina NC on Arvind Sawant:  शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद अरविंद सावंत ने शनिवार को शिवसेना नेता शाइना एनसी पर अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांगी ली।सावंत ने कहा, ”पिछले कुछ दिनों से ये आरोप लगाया जा रहा है कि मैंने एक महिला का अपमान किया है। हालांकि, मैंने अपने 55 साल के पूरे राजनैतिक जीवन में कभी ऐसा काम नहीं किया। मुझे जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और मैं इससे बेहद निराश हूं।”

Read also- गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कनाडा के आरोपों को भारत ने बेतुका और निराधार’ बताया

अरविंद सावंत ने शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता शाइना एनसी को ‘इम्पोर्टेड माल’ कहा था, जिसे लेकर शाइना एनसी ने शुक्रवार को केस दर्ज कराया है।दक्षिण मुंबई के सांसद सावंत ने दावा किया कि उनकी टिप्पणी का गलत मतलब निकाला जा रहा है, जबकि शहर की मुंबादेवी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही शाइना ने कहा कि ये उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है।

Read also- Rohit Bal Dead: एक्टर अर्जुन रामपाल दिवंगत रोहित बल के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे

अरविंद सावंत, सांसद, शिवसेना (उद्धव गुट): आप सभी जानते हो पिछले कुछ दिन से पूरे देश में एक बड़ा माहौल बनाया जा रहा है कि अरविंद सावंत जी ने किसी महिला का अपमान किया, जिंदगी में नहीं किया। 55 साल से राजनीति में हूं। अगर हुआ तो मैं उल्टा आगे रहा हूं उनको सम्मानित करने में। उसके बहुत सारे उदाहरण मैं दे सकता हूं। लेकिन दूसरी तरफ में इतना ही कह सकता हूं जिस तरह से जो वक्तव्य हुआ, उस वक्तव्य का अलग अर्थ लगाकर जानबूझ कर मुझे टारगेट किया जा रहा है। वो मुझे दुख लगता है। लेकिन फिर भी मेरे वक्तव्य से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *