Maharashtra: धुले रैली में गृह मंत्री बोले- राहुल गांधी की चौथी पीढ़ी तक भी मुस्लिम आरक्षण …

Amit Shah News:

Amit Shah on Rahul Gandhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को याद रखना चाहिए कि भले ही उनकी “चौथी पीढ़ी” आ जाए, लेकिन मुसलमानों को एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण नहीं मिलेगा।अमित शाह ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले धुले में रैली की। उन्होंने कहा, ”अगर मुसलमानों को आरक्षण दिया जाना है, तो इसे एससी और एसटी के कोटा से अलग करना होगा।”

Read also- CISF की पहली महिला बटालियन की स्थापना को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, गृह मंत्री शाह ने कही ये बात

धारा 370  नहीं होगी बहाल – अमित शाह ने ये भी कहा कि धारा 370 किसी भी कीमत पर बहाल नहीं होगी।महाराष्ट्र में विपक्ष के महा विकास अघाड़ी गठबंधन को औरंगजेब फैन क्लब बताते हुए अमित शाह ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन शिवाजी महाराज और वीर सावरकर के आदर्शों का पालन करता है।

Read Also: PM मोदी 16-21 नवंबर तक 3 देशों की विदेश यात्रा पर रहेंगे, ब्राजील में आयोजित G-20 शिखर सम्मेलन में भी लेंगे भाग

महायुति बनाने वाली है सरकार- महाराष्ट्र की ये सारी लाड़ली बेहना भी कमल के फूल के साथ हैं, भाजपा के साथ हैं।इस बार महाराष्ट्र में महायुति अपने समय में आज तक सबसे ज्यादा सीटों से सरकार महायुति बनाने वाली है।अगर मुसलमानों को आरक्षण देना है तो एससी-एसटी और ओबीसी का आरक्षण काट कर देना पड़ेगा। मुझे बताओ धुले वालों आप लोग सहमत हो क्या मुस्लिम आरक्षण के लिए? राहुल बाबा मैं आज धुले से कह कर जाता हूं, कान खोल कर सुन लो आपकी चौथी पीढ़ी आएगी तो भी मुस्लिम आरक्षण नहीं मिलेगा।”

आतंकवादी पाकिस्तान से आते रहे- धारा 370 मोदी जी ने हटाई ठीक किया या नहीं किया? अब ये राहुल बाबा कहते हैं, उन्होंने प्रस्ताव किया है कश्मीर के अंदर कि हम धारा 370 वापस लाएंगे। राहुल बाबा, आप तो छोड़ो इंदिरा जी स्वयं स्वर्ग से वापस आएंगी, धारा 370 नहीं हटेगी।10-10 साल तक सोनिया-मनमोहम की सरकार चली, 10-10 साल तक आतंकवादी पाकिस्तान से आते रहे बम-धमाके करते रहे, इनके माथे पर जूं नहीं रेंगी थी। नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने उरी और पुलवामा में हमला किया 10 ही दिन में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुस कर आतंकवादियों का सफाया नरेंद्र मोदी जी ने किया।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *