विराट का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड उन्हें आत्मबल देगा -पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar on Virat kohli:

Sunil Gavaskar on Virat kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के मुताबिक न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद विराट कोहली बहुत रन बनाने के लिए भूखे हैं।गावस्कर ये भी मानते हैं कि विराट कोहली का अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा।

Read also-झारखंड के रांची में कांग्रेस नेता राहुल गांधी: अगर मोदी, शाह, अंबानी ‘एक’ हैं, तो वे ‘सेफ’ हैं

पिछले कुछ महीनों में कोहली मैदान पर किसी भी फॉर्मेट में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। पिछली 60 टेस्ट पारियों में वे सिर्फ दो शतक और 11 अर्धशतक ही बना पाए हैं।इस साल छह टेस्ट मैचों में उनका औसत केवल 22.72 रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों में वे केवल 93 रन ही बना पाए थे।गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ज्यादा रन नहीं बनाए हैं, इसलिए उनमें रनों की भूख होगी।भले ही कोहली इन दिनों खराब दौर से गुजर रहे हों लेकिन ऑस्ट्रेलिया में उनका शानदार रिकॉर्ड है। पिछले चार टूर पर कोहली टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं।

Read also-हरियाणा पवेलियन में दिखी समृद्ध प्रदेश सशक्त हरियाणा की झलक

ऑस्ट्रेलिया में कोहली का औसत 54.08 है।गावस्कर का मानना ​​है कि कोहली का शानदार रिकॉर्ड उन्हें इस बार भी ऑस्ट्रेलिया में रन बनाने के लिए प्रेरणा देगा।बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर में पर्थ से होनी है। सीरीज में सबकी निगाहें विराट कोहली पर टिकी होंगी क्योंकि उनसे टीम को बहुत उम्मीदें हैं। कोहली भी ऑस्ट्रेलिया में अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगे ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *