महाराष्ट्र में सियासी घमासान पर BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दी ये सफाई, विपक्ष पर लगाया ये आरोप

Sudhanshu Trivedi on Vinod Tawade :

Sudhanshu Trivedi on Vinod Tawade : महाराष्ट्र में हुए कथित घटनाक्रम को लेकर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को कहा कि विनोद तावड़े के खिलाफ एफआईआर आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर हुई है इसमें कैश बांटने का कहीं कोई जिक्र नहीं है।दरअसल बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) प्रमुख हितेंद्र ठाकुर ने बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले पालघर में मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप लगाया था।

Read also-Politics: सपा अध्यक्ष श्याम लाल ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, उत्तर प्रदेश में कर दी ये बड़ी डिमांड

MVA चुनाव हार रही है- इन आरोपों कोे लेकर बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सबसे पहले, उन्हें सीसीटीवी फुटेज दिखाना चाहिए जिसमें एक बड़ा बैग (जिसमें होटल के अंदर नकदी ले जाया जा रहा था) दिखाई दे रहा हो?सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एमवीए को पता है कि वो चुनाव हार रही है और इसीलिए वे हताशा, भ्रम और निराशा में ऐसी चीजें कर रहे हैं।”

बुधवार को होगा मतदान-  उन्होंने कहा, “एफआईआर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में दर्ज की गई है। कैश के बांटने का कोई जिक्र नहीं है।”सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें बीवीए कार्यकर्ताओं को उस होटल के बाहर तावड़े से भिड़ते देखा जा सकता है जहां वह ठहरे हुए थे।महाराष्ट्र में बुधवार को मतदान होगा

Read also-Election: प्रचार का शोर थमा, ईवीएम और वीवीपैट के साथ पोलिंग पार्टिया मतदान केंद्रों पर पहुंची

सुधांशु त्रिवेदी, सांसद और बीजेपी प्रवक्ता- पहली बात सीसीटीवी फुटेज दिखाएं जहां पर कि ऐसी कोई बड़ी चीज दिखाई पड़ रही हो, दूसरी बात वहां बैठक हो रही थी और सिर्फ बीजेपी के कार्यकर्ता थे और तीसरी बात यदि वो इस तरह का आरोप लगाते हैं तो वो तो आपके आरोप वाली घटना है वो उस स्थल पर होनी चाहिए कि सभा स्थल पर होनी चाहिए। ये तीनों बातें साफ दिखा रहा है कि अपनी पराजय को अवश्यंभावी जानकर अब खिसियाहट और बौखलाहट में यानी इसे कहा जाए कि हताशा और निराशा में महाविकास अघाड़ी विक्षिप्तता की सीमा तक पहुंच गई है।

पैसा बांटने जैसे का कोई उल्लेख नहीं है- हां जो आपने कहा वही मैं कह रहा हूं जो मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट को लेकर हुई है कि मीटिंग या प्रेस कॉन्फ्रेंस या एक ही होटल में उन कार्यकर्ताओं का आना चाहे बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ता हों या हमारे कार्यकर्ता हों। उसको लेकर चुनाव आयोग के मन में संदेह हुआ है। उसमें किसी भी प्रकार के नोट बांटने, पैसा बांटने जैसे का कोई उल्लेख नहीं है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *