Sports: शतरंज विश्व चैम्पियनशिप में बड़ा उलटफेर, डिंग लिरेन को गुकेश से मिली हार

Chess World Championship:

Chess World Championship: भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को बाजी के बीच में गैर जरूरी ढंग से जटिल बनाना भारी पड़ा जिससे चीन के मौजूदा चैम्पियन डिंग लिरेन ने विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के पहले मुकाबले में सोमवार को उन्हें हरा दिया ।विश्व चैम्पियन के सबसे युवा चैलेंजर 18 वर्ष के गुकेश ने शुरूआत में ही राजा के आगे वाले प्यादे को दो घर चलकर गलती कर दी। इस तरह की चाल आक्रामक तेवर जताती है और लिरेन ने इसका जवाब ‘फ्रेंच डिफेंस’ से दिया ।

Read also- मणिपुर में फिर ठप हुई इंटरनेट सेवा, प्रशासन ने लगाई 2 दिन की रोक

गुकेश ने वही रणनीति अपनाई जो विश्वनाथन आनंद ने 2001 में स्पेन के एलेक्सी शिरोव के खिलाफ पहला विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने के समय अपनाई थी ।गुकेश को 12वीं चाल तक आधे घंटे का फायदा था लेकिन आठ चाल बाद लिरेन को अतिरिक्त मिनट मिले जिससे साबित हो गया कि शुरूआत की अपनी दिक्कत से वो उबर चुके हैं ।इसके बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके 42 चालों में जीत दर्ज की ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *