घरेलू हिंसा की शिकार हुई महिलाएं चलाएंगी महिला पुलिस थाने में शक्ति कैफे

bhopal police , madhya pradesh police news , bhopal police opened shakti cafe , women's shakti cafe , police commissioner hari narayanchari mishra , shakti cafe in police commissionerate , mp news in hindi ,भोपाल पुलिस , मध्य प्रदेश पुलिस समाचार , भोपाल पुलिस ने खोला शक्ति कैफे"

Madhya Pradesh News : पर्यावरणीय स्थिरता को लेकर रचनात्मक नजरिया दिखाते हुए एक अनूठी पहल के तहत मध्य प्रदेश के भोपाल शहर की पुलिस ने मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान की वास्तुकला की छात्राओं के साथ मिलकर शहर के महिला पुलिस स्टेशन में एक पर्यावरण अनुकूल कैफे शुरू किया है।ये कैफे वास्तुकला की छात्राओं के ‘स्टूडेंट इंटर्नशिप प्रोग्राम’ का हिस्सा है.Madhya Pradesh News

Read also- BMC: एकनाथ शिंदे ने सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ की अहम बैठक

कैफे को बेहतरीन अंदाज में सजाया गया है। यहां बेकार टायरों से बनीं कुर्सी और मेजों को लगाया गया है। साथ ही बिल्डिंग का अगला हिस्सा प्लास्टिक के बक्सों और प्लास्टिक की बोतलों से बनाया गया है।भोपाल पुलिस के ‘शक्ति कैफे’ कार्यक्रम के तहत, कैंटीन में खास तौर से घरेलू दुर्व्यवहार की शिकार महिलाओं को काम दिया जाएगा। इससे उन्हें आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनने और अपनी जिंदगी फिर संवारने में मदद मिलेगी।

Read also –कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश ने मचाई तबाही! कई जिलों के स्कूलों किए गए बंद

ये पर्यावरण अनुकूल कैफेे आम लोगों के लिए खुला रहेगा। हालांकि इसे खास तौर पर उन महिलाओं और उनके रिश्तेदारों के लिए बनाया गया है जो शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन आते हैं। इसके अलावा ये कैफे पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का स्वागत करने के लिए भी तैयार है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *