मुंबई से दिल्ली तक नौसेना के पूर्व अधिकारी की पिटाई मामले की गूंज, रक्षा मंत्री ने पीड़ित का हालचाल जान दिया ये बयान

मुंबई। महाराष्ट्र में इस समय सियासी उबाल मारा हुआ है। मुंबई से दिल्ली तक नौसेना के पूर्व अधिकारी की पिटाई मामले की गूंज है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पीड़ित अफसर से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और कहा है कि इस तरह के हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीड़ित नौसना के पूर्व अफसर से उनका हालचाल लेकर कहा है कि रिटायर्ड नेवल ऑफिसर मदन शर्मा से बात की है। उन पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था। पूर्व सैनिक पर इस तरह का हमला बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। मैं कामना करता हूं कि मदन जी जल्द ठीक हो जाएं।

इसके अलावा रिटायर्ड नेवी ऑफिसर की पिटाई पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि यह बहुत ही गलत और स्टेट स्पॉन्सर्ड टेरर वाली स्थिति है। मैं अपने ट्वीट से उद्धव जी का ध्यान गुंडाराज की ओर खींचा है। 10 मिनट में 6 आरोपियों को छोड़ भी दिया गया।

इसके दूसरी तरफ मुंबई में शिवसेना के कार्यकर्ताओं के द्वारा नेवी अफसर से मारपीट के मामले पर लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा- जैसे हालात बन रहे हैं, महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।

गुंडों के हमले का शिकार होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने कहा, वे लोग मेरे बच्चों और परिवार को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए मैं सीएम से निवेदन करता हूं कि मेरे परिवार को सुरक्षा दें। उद्धव ठाकरे जी के संगठन और सारे कार्यकर्ताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए। इस तरह की घटना दोबारा किसी के साथ नहीं होनी चाहिए। अगर उद्धव ठाकरे से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है तो इस्तीफा दे दें।

गौरतलब है, पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा पर कथित तौर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से जुड़ा एक कार्टून शेयर करने के बाद हमला हुआ था। जिसके बाद उनकी बेटी शीला शर्मा ने शिवसेना को दोषी ठहराते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की अपील भी की थी। वहीं मदन शर्मा पर हमले के आरोप में शिवसेना के कमलेश कदम और पांच अन्य को मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। हालांकि कुछ ही देर बाद उन्हें जमानत भी मिल गई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *