Corona Updates: भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या हुई 46,59,984, अब तक इतनी मौतें

नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में मरीजों की संख्या पहुंचकर 46,59,984 हो चुकी है, जिसमें कुल एक्टिव केसेज 9,58,316 हैं।

अब तक 77,472 लोगों की मौत और 36,24,196 लोगों का उपचार हो चुका है और उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। रिकवरी रेट देखें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 77.87 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

Also Read केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को देर रात दिल्ली एम्स में किया गया भर्ती

12 सितंबर को 10,71,702 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, अभी तक कुल 5,62,60,928 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं, कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए।

गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोरोना वैक्सीन परीक्षणों को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से लंबित अनुमति के बीच दवा निर्माता कंपनी ने बीते दिन एक बयान में यह बात कही।

Also Read चीन की पीएलए ने रिहा किए अरुणाचल के 5 नागरिक, 14 दिन रहेंगे क्वारंटाइन

एसआईआई ने कोविशिल्ड वैक्सीन के फेज-2 और फेज-3 इंडिया ट्रायल के लिए भर्ती को निलंबित कर दिया था, जिसे यूनाइटेड किंगडम में एक ट्रायल प्रतिभागी के स्वास्थ्य पर चिंताओं के बाद फार्मा दिग्गज एस्ट्राज़ेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित किया जा रहा है। ब्रिटिश नियामकों ने UK के परीक्षणों को रोकने का निर्देश दिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *