PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को क्रिसमस की बधाई दी

PM Modi News:

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की।पीएम ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं।’’उन्होंने लिखा, ‘‘प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएं सभी को शांति और समृद्धि का मार्ग दिखाएं।”प्रधानमंत्री ने सोमवार को दिल्ली में कैथलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में हिस्सा लिया था। उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया।

Read also-उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, बस के खाई में गिरने से 4 यात्रियों की मौत…21 घायल

दिल्ली में सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च क्रिसमस की पूर्व संध्या पर खुशी और भक्ति का केंद्र बन गया। आधी रात को हुई विशेष प्रार्थना और त्योहार का जश्न मनाने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च दिल्ली के सबसे पुराने और मशहूर चर्च में से एक है। क्रिसमस के मौके पर यहां खास रौनक दिखती है। इस बार भी चर्च चमकती रोशनी से नहाया दिख रहा है। साथ ही इसे झिलमिलाते सितारों और ईसा मसीह के जन्म की झलक दिखाती थीम के से सजाया गया है।

Read also-हिमाचल प्रदेश में भीषण बर्फबारी बनी मुसीबत, सड़कें बंद होने से फंसे सैलानी

इसके जरिए शांति और भाईचारे का संदेश देने की कोशिश की गई है।कैरोल गायन और प्रार्थना की गई। साथ ही पादरी ने प्रेम, आशा और एकता के मूल्यों को दर्शाने वाले संदेश भी दिया। चर्च पहुंचे परिवारों ने मोमबत्तियां जलाईं और प्रार्थना की। वहीं बच्चों ने बेहतरीन सजावट का मजा लिया और पारंपरिक कैरोल गाया।जैसे ही आधी रात को चर्च की घंटियां बजीं सभी लोगों ने ईसा मसीह के जन्म का जश्न मनाना शुरु कर दिया। शांति, खुशी और सद्भावना ही क्रिसमस के त्योहार का संदेश है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *