हिमाचल प्रदेश में भीषण बर्फबारी बनी मुसीबत, सड़कें बंद होने से फंसे सैलानी

Himachal Snowfall News: 

Himachal Snowfall News: हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में ताजा हिमपात के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत राज्य में कम से कम 233 सड़कें बंद हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के किन्नौर, लाहौल एवं स्पीति, शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा और सिरमौर जिले के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई।शिमला में सबसे अधिक 145 सड़कें बंद हैं, इसके बाद कुल्लू में 25 और मंडी जिले में 20 सड़कें बंद हैं।

Read also-Sports: जसप्रीत Bumrah ने कंगारुओं की सरजमीं पे बनाया रिकॉर्ड, अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी की

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, खदराला में 24 सेंटीमीटर (सेमी) हिमपात हुआ, इसके बाद सांगला (16.5 सेमी), शिल्लारू (15.3 सेमी), चौपाल और जुब्बल (15 सेमी प्रत्येक), कल्पा (14 सेमी), निचार (10 सेमी), शिमला (सात सेमी), पूह (छह सेमी) और जोत (पांच सेमी) में हिमपात हुआ।लाहौल और स्पीति में कुकुमसेरी मंगलवार को राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान शून्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जबकि ऊना 21.4 डिग्री सेल्सियस के दिन के तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।

Read also-Politics: चुनाव से पहले BJP नेता प्रवेश वर्मा पर लगे पैसे बांटने के आरोप, CM आतिशी ने कसा तंज

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में ताजा बर्फबारी के बाद बुधवार को शिमला में ठंड बढ़ गई।हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कई जिलों में बर्फबारी के बाद तीन नेशनल हाइवे समेत कम से कम 223 सड़कें बंद कर दी गईं।किन्नौर, लाहौल और स्पीति और शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा और सिरमौर जिलों के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई।शिमला में सबसे ज्यादा 145 सड़कें बंद हैं। इसके बाद कुल्लू में 25 और मंडी जिलों में 20 सड़कें बंद हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *