Sports: मेलबर्न टेस्ट में भारत को मिली करारी हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Cricketer Madan Lal News:

Cricketer Madan Lal News: भारत को मेलबर्न में चौथे टेस्ट मैच में 184 रन से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से रखे गए 340 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 155 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 84 रन की पारी खेली।इस हार पर पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने कहा कि भारत अपनी गलतियों की वजह से मेलबर्न टेस्ट हारा है। साथ ही उन्होंने कहा कि सीरीज बराबर करने के लिए रोहित और विराट को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

Read also-नए साल के जश्न से पहले दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा, Control Room से पुलिस रखेगी निगरानी

उन्होंने कहा, “हम अपनी गलतियों के कारण हारे। हमारे पास जीतने के कई मौके थे, लेकिन हम उन्हें भुना नहीं पाए और इसी कारण हम हार गए। हमने वापसी की, जब हमने उनके छह बल्लेबाजों को 100 रन पर आउट कर दिया। उसके बाद बोलैंड ने 61 रन बनाए। मुझे लगता है कि उस पल से मैच हमारे हाथ से फिसल गया।”मदन ने आउट ऑफ फॉर्म चल रहे भारत के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पर चिंता जाहिर की।

Read also-Politics: संसद धक्कामुक्की कांड पर प्रताप सारंगी ने किया सनसनीखेज खुलासा, कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप

उन्होंने कहा, “अगर हमें सीरीज बराबर करनी है तो विराट और रोहित को रन बनाने होंगे। वो हमारे मुख्य खिलाड़ी हैं और उनका फॉर्म में न होना चिंता का विषय है, खासकर रोहित शर्मा लंबे समय से फॉर्म में नहीं हैं। विराट ने शतक बनाया। हालांकि, उसके बाद वे रन नहीं बना पाए। यही हार का कारण है क्योंकि अगर आपके शीर्ष बल्लेबाज रन नहीं बनाते हैं तो आप मुश्किल में पड़ जाते हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *