दुबई में धूमधाम से किया New Year का स्वागत,बुर्ज खलीफा पर हुई जमकर आतिशबाजी

Dubai Burj khalifa News: 

Dubai Burj khalifa News:  दुबई के बुर्जखलीफा पर नए साल का जश्न अलग ही अंदाज में दिखा। जहां पर आतिशबाजी के साथ ही रंगबिरंगी रोशनी में बुर्जखलीफा सराबोर दिखा।रंगबिरंगी रोशनी के बीच हजारों दर्शक ऊंची गगनचुंबी इमारत के चारों ओर जमा थे और बेसब्री से 12 बजने और नए साल की शुरुआत होने का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही 12 बजे तो बुर्ज खलीफा पर रोशनी और आतिशबाजी ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।भारत समेत दुनियाभर में धूमधाम से  नए साल का स्वागत किया गया ।विश्व प्रसिद्ध  बुर्ज खलीफा पर जमकर आतिशबाजी की गयी. ठीक रात 12 बजे बुर्ज खलीफा का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आया ।

Read also-Crime: गुजरात में दर्दनाक हादसा, स्टील प्लांट में आग लगने से चार मजदूरों की मौत

न्यू ईयर को लेकर गोवा में रहा जश्न – गोवा के कोल्वा बीच पर हजारों लोग साल 2024 को विदा करने और साल 2025 का स्वागत करने के लिए इकट्ठा हुए और जैसे ही घड़ी में 12 बजे हजारों लोगों ने आसमान में रंगबिरंगे गुब्बाड़े छोड़कर नए साल का जश्न मनाया।इस दौरान भारी संख्या में लोग कोल्वा बीच पर पहुंचे और अपने अपने अंदाज में नए साल का जश्न मनाया ।संगीत के धुनों और रंगबिरंगी रोशनी के बीच लोग जमकर झूमते नाचते दिखे।

Read also-New Year 2025: भारत में लोगों ने आतिशबाजी के साथ किया नए साल का स्वागत

मरीना बीच पर उमड़ी भीड़ – तमिलनाडु के चेन्नई में नए साल के स्वागत का जश्न मनाने के लिए धार्मिक स्थलों के साथ ही सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी।मरीना बीच पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और यहां हजारों की संख्या में लोग डांस के साथ ही मौजमस्ती करते हुए दिखाई दिए।समुद्र तट पर आती ठंडी हवा और रंगबिरंगी रोशनी की सजावट ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया और लोगों में जोश भरने का काम किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *