PM Modi in Mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ में PM मोदी ने लगाई आस्था की डुबकी, CM योगी भी मौजूद

Prayagraj Mahakumbh 2025, Mahakumbh 2025, PM Narendra Modi in Mahakumbh, PM Narendra Modi in Prayagraj, PM narendra Modi Sangam Snan, PM Narendra modi Sangam, प्रयागराज महाकुंभ 2025, महाकुंभ 2025, महाकुंभ में पीएम नरेंद्र मोदी, प्रयागराज में पीएम नरेंद्र मोदी, पीएम नरेंद्र मोदी संगम स्नान, पीएम नरेंद्र मोदी संगम

PM Modi in Mahakumbh: PM मोदी प्रयागराज पहुंच गए हैं. इस मौके पर उन्होंने महाकुंभ में पवित्र संगम में पवित्र स्नान किया. इस दौरान वह मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे. सीएम येागी ने यहां उनका स्वागत किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज पहुंच गए हैं। जहां वह संगम में स्नान करेंगे और साधु-संतों से मुलाकात कर सकते हैं। मोदी करीब ढाई घंटे तक प्रयागराज में रहेंगे।  बमरौली एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। PM Modi in Mahakumbh

यह उनका 54 दिनों में महाकुंभ का दूसरा दौरा है। इससे पहले वह 13 दिसंबर को प्रयागराज आए थे प्रधानमंत्री के दौरे से आम श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। इसलिए वह बमरौली एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिए अरैल जाएंगे और फिर बोट से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संगम क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं, जिनमें पैरामिलिट्री फोर्स भी शामिल है।

Read also –PM Modi in Mahakumbh: संगम नगरी पहुंचे PM मोदी…कुछ ही देर में लगाएंगे डुबकी साथ ही साधु संतों से करेंगे मुलाकात

मोदी हेलिकॉप्टर से डीपीएस स्कूल पहुंचे, जो गंगा किनारे स्थित है। वहां से उनका काफिला अरैल के वीआईपी घाट के लिए रवाना हुआ। अब प्रधानमंत्री अरैल घाट से बोट के जरिए संगम क्षेत्र की ओर जा रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *