Hyderabad: मंदिर के अंदर मांस के टुकड़े मिलने से मचा हड़कंप, BJYM ने सरकार पर बोला सियासी हमला

Hyderabad Temple News:

Hyderabad Temple News: हैदराबाद में बुधवार को एक मंदिर के अंदर मांस के टुकड़े मिलने के बाद बीजेपी ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।बीजेेवाईएम (भारतीय जनता युवा मोर्चा) नेता नितिन नंदकर ने कहा, “हम कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मंदिरों पर हमले एक साजिश है। तेलंगाना में मंदिर सुरक्षित नहीं हैं, महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है और राज्य में गोहत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं।”

हैदराबाद के तप्पाचबूतरा इलाके में बुधवार को हनुमान मंदिर के अंदर शिव लिंगम के पास मांस के टुकड़े मिलने के बाद तनाव फैल गया।जैसे ही खबर फैली, मंदिर के बाहर भीड़ जमा हो गई, स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी इस मुद्दे को उठाया।बीजेवाईएम के नेता लड्डू यादव ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से मंदिरों पर हमले बढ़ गए हैं।

Read also-3rd ODI: गिल के शतक से भारत ने अंतिम वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ 356 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया

नितिन नंदकर, नगर अध्यक्ष, बीजेवाईएम- हमारी जो डिमांड है एक छोटी षड्यंत्र है तेलंगाना में मंदिर सुरक्षित नहीं है। तेलंगाना में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। तेलंगाना में गौ हत्यारे खुले आम गौ माता को काट रहे हैं। तेलंगाना में सनातनियों का कुछ मकसद ही नहीं है कुछ वजूद ही नहीं है।

Read also-पश्चिम बंगाल में बढ़ा कांग्रेस का कुनबा, प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी की कांग्रेस में वापसी

लड्डू यादव, नेता, बीजेवाईएम- हर बार लगातार हमारे 50-100 मंदिर तोड़ दिए हैं। अभी तक हमारे चार-पांच मंदिर में गोश्त डाल दिए। हर दिन का जब से कांग्रेस आई हर दिन हमारे मंदिरों को तोड़ना दिख रहा है। हम लोग हमारे मंदिरों की रक्षा कर सकते हैं रेड्डी साहब तुम्हारे से नहीं होता तो हट जाइए। हम अच्छे से देख सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *