प्रयागराज महाकुंभ में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सपरिवार किया अमृत स्नान

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज महाकुंभ में सपरिवार स्नान किया। महाकुंभ को भारत की आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक बताते हुए ओम बिरला ने देशवासियों के कल्याण की कामना की है।

Read Also: केंद्र पर निशाना साध राहुल गांधी ने ड्रोन तकनीक को लेकर देश को किया आगाह

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज महाकुंभ में सपरिवार स्नान किया है।ओम बिरला ने संगम घाट पहुंचे श्रद्धालुओं से मिलकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। महाकुंभ को भारत की आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक बताते हुए ओम बिरला ने देशवासियों के कल्याण की कामना की है। लोकसभा अध्यक्ष ने संगम में स्नान के बाद कहा कि, महाकुंभ समरसता और समभाव का प्रतीक है, जो हमें सामाजिक एकता का संदेश देता है।

ओम बिरला ने महाकुंभ को भारत की सांस्कृतिक धरोहर का अद्भुत उदाहरण बताया, जो हमारे देश की आस्था और परंपराओं को प्रदर्शित करता है। संगम घाट पर श्रद्धालुओं से मिलते हुए ओम बिरला ने महाकुंभ के महत्व पर जोर दिया और इसे राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में वर्णित किया है।

Read Also: कांग्रेस ने संगठन में फेरबदल करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों को दी मंजूरी, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी ?

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित “भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी” स्मृति व्याख्यान में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे।वही ओम बिरला उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा निर्मित कलात्मक केन्द्र का उद्घाटन भी करेंगे।

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *