दिल्ली में रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस ने आज बीते दिनों नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में नागरिकों की मौत को लेकर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग के लिए विरोध प्रदर्शन किया और रेल मंत्री का पुतला जलाया।

Read Also: बेंगलुरू वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड ने गर्मी में पानी के बेहतर इस्तेमाल के लिए जारी किया आदेश

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जो भगदड़ हुई, वो हादसा नहीं ‘नरसंहार’ है। वहां का मंजर दिल दहलाने वाला था, रेलवे प्रशासन की नाकामी के कारण आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दम घुटने से 18 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं। श्रद्धालुओं के इस नरसंहार का जिम्मेदार कौन है? इतना बड़ा हादसा हो जाने के बाद भी नैरेटिव बनाया गया कि सब कुछ कंट्रोल में है।रेल मंत्री वैष्णव को नैतिक रूप से अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द अपना इस्तीफा देना चाहिए।

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकरा ने कहा कि सरकार ने विज्ञापन दिए और लोगों को कुंभ में बुलाया। ऐसे में जब लोग कुंभ जा रहे हैं तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? जिन लोगों की जान गई है, वो हमारे अपने लोग हैं। उनकी मुश्किल है कि वे हवाई जहाज से नहीं जा सकते। 47 हजार रुपए का टिकट नहीं खरीद सकते। लेकिन रेल मंत्री सिर्फ मौत के आंकड़े छिपाने में व्यस्त हैं, जनता के लिए कुछ नहीं कर रहे। आस्था के पर्व महाकुंभ में जाने के लिए जनता की सरकार से उम्मीद होती है कि उनके लिए आवागमन के उचित प्रबंध हों, पुलिस प्रशासन की तैनाती हो, भीड़ संचालन का बंदोबस्त हो। लेकिन अगर सरकार जनता के लिए ऐसे प्रबंध भी नहीं कर सकती, तो फिर ये लोग सत्ता में क्यों बैठे हैं? दिल्ली युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकरा ने यह मांग कि रेल मंत्री को इस हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से तत्काल इस्तीफा देना चाहिए या फिर सरकार को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए क्योंकि ऐसे रेल मंत्री के भरोसे आम भारतीय को नहीं छोड़ा जा सकता है।

Read Also: Odisha: बीटेक छात्रा की मौत से उड़ीसा में मचा हड़कंप, मृत छात्रा के पिता ने की इंसाफ की मांग

इस दौरान प्रदर्शन में अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता युवा कांग्रेस के कार्यालय पर एकत्रित हुए और जिसके बाद वो प्रदर्शन के लिए रायसीना रोड की तरफ आगे बढ़े जहां दिल्ली पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक दिया। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का पुतला जलाया और उनके इस्तीफे की मांग की।

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *