Delhi Politics: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने PM मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Delhi CM Rekha Gupta:

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की।पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री मोदी के साथ पहली औपचारिक मुलाकात थी।शालीमार बाग सीट से बीजेपी की विधायक रेखा गुप्ता ने गुरुवार को पीएम मोदी की मौजूदगी में रामलीला मैदान में भव्य समारोह में दिल्ली के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Read also-Bollywood News: फराह खान के बयान से मचा सियासी बवाल, Holi पर बयान देकर बढ़ी कानूनी मुश्किले

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।”मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बीजेपी की ‘डबल इंजन’ सरकार जन कल्याण और सुशासन के मार्ग पर चलते हुए दिल्लीवासियों के विकसित दिल्ली का सपना साकार करने के लिए समर्पित है।

Read also-पूर्व CM आतिशी ने दिल्ली की नवनिर्वाचित CM रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर मुलाकात का मांगा समय

पांच फरवरी को हुए चुनाव में बीजेपी ने 70 विधानसभा सीट में से 48 सीट जीतकर 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की। बता दें किदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दौलत राम कॉलेज की प्रिंसिपल सविता रॉय से शानिवार को मिलीं। उन्होंने इसी कॉलेज से पढ़ाई की है।

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *