Anupam Kher X account Locked: अनुपम खेर ने मांगा जवाब, आखिर क्यों लॉक हुआ ‘एक्स’ पर मेरा खाता?

Anupam kher, elon musk, anupam kher news, anupam kher movies and tv shows, anupam kher wife, anupam kher age, Entertainment News in Hindi, Bollywood News in Hindi, Bollywood Hindi News

Anupam Kher X account Locked: सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अभिनेता अनुपम खेर के खाते को निलंबित कर दिया गया। खेर ने कहा है कि वह यह जानना चाहते हैं कि उनका खाता आखिर क्यूं निलंबित किया गया और किस पोस्ट ने नियमों का उल्लंघन कर दिया।हालांकि अब उनका खाता बहाल कर दिया गया है। खेर 2007 से इस मंच का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि जब उन्हें इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई तो वह हैरान रह गए। यह स्पष्ट नहीं है कि उनका खाता कब निलंबित किया गया था.Anupam Kher X account Locked

Read also- ICC Champions Trophy: न्यूजीलैंड का टॉस जीत कर पहले फील्डिंग का फैसला

खेर ने पोस्ट में लिखा, ‘‘प्रिय ‘एक्स’। भले ही मेरा खाता बहाल हो गया है, लेकिन इसे बंद देखकर मुझे आश्चर्य हुआ।मैं सितंबर 2007 से इस मंच पर हूं। हमेशा ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के नियमों और कॉपीराइट के नियमों का ध्यान रखता हूं। इसलिए मुझे यह थोड़ा बेतुका लगा। जानना अच्छा लगेगा कि मेरी किस पोस्ट ने आपके नियमों का उल्लंघन किया है?

Read also – महाकुंभ को लेकर अखिलेश यादव की बयानबाजी पर UP कैबिनेट के मंत्रियों ने लिया आड़े हाथ

खेर (69) ने पोस्ट के साथ एक स्क्रीनशॉट संलग्न किया जिसमें कहा गया था कि उनका खाता ‘लॉक’ कर दिया गया है। नोट में लिखा था, ‘‘आपका ‘अकाउंट लॉक’ कर दिया गया है क्योंकि ‘एक्स’ को आपके अकाउंट पर पोस्ट की गई सामग्री के लिए ‘डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट (डीएमसीए)’ नोटिस मिला है।खेर हाल ही में कंगना रनौत निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *