MahaKumbh News: महाकुंभ खत्म होने से एक दिन पहले प्रयागराज में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महाकुंभ

MahaKumbh News: उत्तर प्रदेश में महाकुंभ के आखिरी स्नान के लिए श्रद्धालु लगातार प्रयागराज पहुंच रहे हैं।सोमवार की शाम रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों से संगम जाने वाले रास्तों पर गाड़ियों की लंबी लाइनें देखी गईं।महाशिवरात्रि के स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का प्रयागराज पहुंचना जारी है।आधिकारिक बयान के अनुसार, अब तक 62 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में पवित्र डुबकी लगाकर दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में हिस्सा ले चुके हैं।

Read Also: प्रयागराज: कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार ने भी महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

यूपी सरकार ने कहा कि 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है, अनुमान है कि रोजाना एक करोड़ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।भव्य आयोजन में सनातन धर्म के अलग-अलग संप्रदायों के साधु-संतों के साथ-साथ देश और दुनिया भर से तीर्थयात्री शामिल हुए हैं।राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, कई राज्यों के मुख्यमंत्रिय, भूटान के राजा, विदेशी राजनयिकों, प्रमुख उद्योगपतियों और प्रसिद्ध फिल्मी हस्तियों समेत गणमान्य लोगों ने भी संगम में पवित्र स्नान किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *