पीएम मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की

PM Modi News:

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर का दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की।पीएम श्री सोमनाथ ट्रस्ट की भी बैठक करेंगे, जिसके वे अध्यक्ष हैं।पीएम मोदी अपने तीन दिन की गुजरात दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए शनिवार शाम जामनगर पहुंचे।

Read also-Sports News: विदर्भ ने जीता तीसरा रणजी ट्रॉफी खिताब, पहली पारी के बढ़त के आधार पर बना विजेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले दो दिनों में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए शनिवार शाम गुजरात के जामनगर पहुंचे। इन कार्यक्रमों में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की बैठक की अध्यक्षता करना और पशु बचाव, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा करना शामिल है।प्रधानमंत्री का काफिला जब हवाई अड्डे से सर्किट हाउस के लिए निकला, तो उस समय बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे खड़े थे। मोदी सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

Read also-UP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया

पीएम मोदी रिलायंस जामनगर रिफाइनरी परिसर में 3000 एकड़ में फैले वनतारा का रविवार को दौरा करेंगे।प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और उसके बाद इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल का प्रबंधन करने वाले श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री इस ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।पीएम तीन मार्च को सासन, जो गिर राष्ट्रीय उद्यान का मुख्यालय है, में रात्रि विश्राम के बाद जंगल सफारी का आनंद लेंगे।सिंह सदन’ लौटने के बाद मोदी एनबीडब्ल्यूएल की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। देश के प्रधानमंत्री एनबीडब्ल्यूएल के पदेन अध्यक्ष होते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *