SBI ने महिला उद्यमियों के लिए बिना गारंटी वाले ऋण की शुरुआत की

SBI

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने शुक्रवार को महिला उद्यमियों के लिए कम ब्याज दर के साथ बिना गारंटी वाले ऋण की पेशकश की। SBI ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ‘अस्मिता’ नाम से उत्पाद पेश किया। इसका मकसद महिलाओं को कम ब्याज दर वाले वित्तपोषण विकल्प देना है।

Read Also: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी की कितनी है कमाई और कुल नेटवर्थ क्या है, आइए इस खबर में जानते हैं ?

SBI के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने कहा कि नई पेशकश से महिलाओं के नेतृत्व वाली सूक्ष्म, लघु और मध्यम इकाइयों को जल्दी और आसानी से कर्ज मिलेगा। बैंक के प्रबंध निदेशक विनय टोंस ने नई पेशकश को तकनीकी नवाचार और सामाजिक समानता का प्रतीक बताया।

Read Also: Goa News: ट्रैफिक जुर्माने के लिए कैशलेस ई-चालान सिस्टम शुरू, पारदर्शिता के साथ बढ़ी तेजी

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने रूपे द्वारा संचालित ‘नारी शक्ति’ प्लैटिनम डेबिट कार्ड भी पेश किया, जिसे विशेष रूप से महिलाओं के लिए तैयार किया गया है। दूसरी ओर बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुक्रवार को भारतीय मूल की महिलाओं के लिए ‘बॉब वैश्विक महिला NRE और NRO बचत खाता’ पेश किया। इसमें ग्राहकों को जमा पर अधिक ब्याज, कम प्रसंस्करण शुल्क के साथ आवास ऋण और वाहन ऋण और लॉकर किराए पर छूट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *