Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विपक्षी गुट ‘इंडिया’ का गठबंधन बना रहेगा।अखिलेश ने यादव कहा, “बीजेपी वक्फ संशोधन कानून लेकर आई है ताकि वे जमीन छीन सके। जहां भी उन्हें जमीन दिखती है, वे उस पर कब्जा कर लेते हैं।”
Read also- मुर्शिदाबाद हिंसा पर NCW अध्यक्ष बोली- बंगाल सरकार हिंसा प्रभावित लोगों की शिकायतों का करे समाधान
अखिलेश यादव, अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी: 2027 में हम प्रयागराज के हम अपने संगठन नेताओं से कहेंगे कि और जिस तरह का जनता में हम लोग समर्थन देख रहे हैं, जिस तरीके से आजमगढ़ और आंबेडकर नगर, गाजीपुर पूरा का पूरा सफाया कर दिया था बीजेपी का। इसी तरीके से प्रयागराज से भी हम लोग मिलकर के सफाया करेंगे।”इंडिया गठबंधन हैं और इंडिया गठबंधन रहेगा। ये वक्फ बोर्ड बिल इसलिए लेकर के आई है जिससे ये जमीन छीन ले। भारतीय जनता पार्टी से बड़ी जमीनी पार्टी कोई नहीं है, ये भू माफिया पार्टी है भारतीय जनता पार्टी।”
Read also-Gwalior: मुंबई में जैन मंदिर तोड़ने पर मचा बवाल, विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने 15 अप्रैल मंगलवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के पीछे बीजेपी का हाथ है।लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यादव ने कहा, “समाजवादी पार्टी ममता जी का समर्थन करती है। बंगाल में जो भी हिंसा हो रही है, वो बीजेपी की करतूत है। मुजफ्फरनगर में भी यही हुआ।”उन्होंने कहा, “कुछ दिन पहले यूपी के मुख्यमंत्री जीरो (जीरो टॉलरेंस) की खूब बातें कर रहे थे, आज वो ‘डंडा’ की बात कर रहे हैं।”
