ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अधिकारियों ने करतारपुर गलियारा किया बंद, श्रद्धालुओं को हुई परेशानी

Kartarpur Corridor:

Kartarpur Corridor: पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में करतारपुर गलियारा एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।यह घटनाक्रम बुधवार तड़के भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद हुआ है।इन आतंकी ठिकानों में बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा भी शामिल है।

Read also- Operation Sindoor: फिल्मी सितारों ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए सशस्त्र बलों की खूब सराहना की

करतारपुर गलियारा पाकिस्तान में दरबार साहिब गुरुद्वारे को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक मंदिर से जोड़ता है, जहां सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपना अंतिम समय बिताया था।अधिकारी ने कहा कि करतारपुर गलियारा को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है और श्रद्धालुओं को बुधवार को दरबार साहिब गुरुद्वारा जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।कई श्रद्धालु बुधवार की सुबह पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए करतारपुर गलियारा पहुंचे, लेकिन उन्हें वापस जाने को कहा गया।करतारपुर गलियारा नौ नवंबर, 2019 को गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर खोला गया था। सभी धर्मों के भारतीय श्रद्धालुओं को साल भर गुरु नानक देव के अंतिम विश्राम स्थल करतारपुर में ऐतिहासिक गुरुद्वारे की वीजा-मुक्त यात्रा करने की अनुमति है।

Read also- ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक्शन में PM मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता की

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के अनुसार, प्रतिदिन 5,000 तीर्थयात्री ऐतिहासिक गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए पड़ोसी देश जा सकते हैं।कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के दो सप्ताह बाद मंगलवार देर रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर सैन्य हमले किए गए।पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *