पीएम मोदी हुए दुर्गा पूजा में शामिल, पश्चिम बंगाल चुनाव का फूंका बिगुल

प्रधानमंत्री मोदी ने आज बंगाल की दुर्गा पूजा समारोह में ऑनलाइन शिकरत की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों का बिगुल भी बजा दिया।

 

बंगाली में पीएम मोदी ने लोगों को दुर्गा पूजा की बधाई दी और इसी के साथ आत्मनिर्भर भारत में बंगाल के अहम रोल और केंद्र द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है जिसके तहत बंगाल में विकास किया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत से ही शोनार बांग्ला के सपने को पूरा किया जाना है और सरकार इसके लिए काम कर रही है। पीएम मोदी ने इस दौरान केंद्र द्वारा बंगाल को पहुंचाए गए फायदों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी।

 

 

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में पीएम आवास के तहत 30 लाख घर बनाए जा चुके हैं और उज्ज्वला योजना में 90 लाख महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में चार करोड़ बैंक खाते खोले गए है और कोलकाता में मेट्रो प्रोजेक्ट में तेजी लाई गई है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कई बार बंगाली भाषा में बातचीत की और आखिरी में कहा कि अगर उनसे कोई गलती हुई हो तो उन्‍हें माफ करें।

 

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का ये बड़ा कार्यक्रम था।

 

 

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *