Operation Sindoor: फिल्मी सितारों ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए सशस्त्र बलों की खूब सराहना की

Operation Sindoor:

Operation Sindoor: अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अल्लू अर्जुन और सुनील शेट्टी सहित फिल्म जगत की कई हस्तियों ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई की सराहना की है।जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए बर्बर आतंकवादी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की जान गई थी।भारतीय सेना के अनुसार, पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में जिन नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए उनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना भी शामिल है।

Read also-ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक्शन में PM मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता की

अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक तस्वीर साझा की जिस पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखा नजर आ रहा है।अभिनेता ने इसे साझा करते हुए लिखा, “जय हिंद। जय महाकाल।मंडी से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, “जो हमारी रक्षा करते हैं, भगवान उनकी रक्षा करें। हमारे सुरक्षाबलों की सुरक्षा और सफलता की कामना करती हूं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’।अभिनेता अल्लू अर्जुन ने लिखा, “न्याय हो। जय हिंद। ऑपरेशन सिंदूर।”

Read also- क्या चिया सीड्स के नुकसान से हैं अंजान? रोजाना सेवन से शरीर में दिखते हैं ये लक्षण…

अभिनेता सुनील शेट्टी ने ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा कि बिल्कुल बर्दाशत नहीं करेंगे। पूर्ण न्याय। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ।फिल्मकार शेखर कपूर ने कहा कि भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले का जवाब जिम्मेदारी से और आत्मविश्वास के साथ दिया है।अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा, “जय हिंद की सेना… भारत माता की जय।”फिल्मकार मधुर भंडारकर ने लिखा, “हमारी प्रार्थनाएं सेना के साथ हैं। देश एकजुट है। जय हिंद, वंदे मातरम्।”अदाकारा निमरत कौर ने ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, “हम अपनी सेना के साथ हैं। एक देश, एक मिशन। जय हिंद।निमरत कौर के पिता सेना में अधिकारी थे और उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।

अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा, “भारत माता की जय।पाकिस्तानी नागरिकता छोड़ भारतीय नागरिकता हासिल करने वाले गायक अदनान सामी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “जय हिंद। ऑपरेशन सिंदूर।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अप्रैल को शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में सेना को खुली छूट दी थी ताकि वो पहलगाम आतंकवादी हमले का जवाब देने के लिए जगह, समय और तरीका खुद तय कर सकें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *