पंजाब के कई जिलों में ब्लैकआउट, पठानकोट और फिरोजपुर में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं

Blackout In Punjab: भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिरोध के बीच शुक्रवार शाम को फिरोजपुर, पठानकोट, अमृतसर और होशियारपुर समेत पंजाब के कई इलाकों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया।पठानकोट और फिरोजपुर जिलों में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। लेकिन इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई कि आवाजें किस वजह से आईं।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फिरोजपुर, पठानकोट, अमृतसर और होशियारपुर जिलों में हवाई हमले के सायरन बजाए गए।

Read also-Sports News: भारत-पाक तनाव के चलते IPL स्थगित; बीसीसीआई ने कहा, राष्ट्रीय हित सर्वोपरि

भारत ने गुरुवार रात को जम्मू और पठानकोट समेत सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की पाकिस्तान की नई कोशिशों को तेजी से नाकाम कर दिया। इससे पहले देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 15 जगहों पर इसी तरह की कोशिशें नाकाम की गई थीं।इस बीच व्यापक संघर्ष की आशंकाओं के बीच दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

Read also- भारत-पाक तनाव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख संग की बैठक

जम्मू और कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा नए सिरे से की गई कोशिशें और तीव्र गोलाबारी ऐसे समय में की गई है, जब गुरुवार सुबह भारत ने कई शहरों में पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाया, जिनमें से लाहौर में एक को “निष्प्रभावी” कर दिया गया।भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *