Political News: Gen Z पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद कंगना रनौत और CJP नेता सौरव दास के बीच जुबानी जंग

Political News

Political News: बीजेपी सांसद कंगना रनौत द्वारा ‘जेन-जेड’ को ‘जेनरेशन गटर’ कहे जाने के बाद उनके और सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली है।

कंगना ने चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए गत तीन मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर मंगलवार को इंस्टाग्राम पर तीखे शब्दों में पोस्ट लिखी, जिसे लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है।Political News

कंगना की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए दास ने कहा कि उनकी भाषा अशोभनीय है। दास ने कंगना पर ‘सीजेपी लहर का लाभ लेने’ की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उनकी मानसिक स्थिरता पर सवाल उठाए।

Read Also: Sports News: विश्व कप में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर बोली- बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी, सुधार की अभी बहुत गुंजाइश..

हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा सदस्य कंगना ने दास की आलोचना को खारिज करते हुए उन्हें ‘पूरी तरह बेकार और बेरोजगार’ करार दिया। Political News

उन्होंने कहा, ‘‘ये शब्द किसी ऐसे व्यक्ति के नहीं लगते जो मानसिक रूप से स्थिर हो, क्योंकि आप युवाओं के बारे में ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करेंगे। अगर आपके परिवार में कोई युवा है जो ‘जेन जेड’ या ‘जेन अल्फा’ या किसी भी पीढ़ी का है, तो क्या आप उनके लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करेंगे?’’

दास ने एक सांसद के तौर पर कंगना के कामकाज पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास कंगना रनौत के बारे में कहने के लिए बहुत कुछ नहीं है, उनकी अपनी पार्टी के सदस्य उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। उनके निर्वाचन क्षेत्र के उनके वीडियो हैं जहां वह लोगों से मिल रही हैं और उन्हें बता रही हैं, ‘आप लोग तो बहुत काम करते हैं। मुझे तो लगा था कि सांसद बनके ज्यादा काम नहीं होगा। लेकिन यहां तो मुझे रोज काम करना पड़ रहा है।’ इसलिए वह अपने काम को इसी गंभीरता के साथ देखती हैं।’’ Political News

सीजेपी प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कोई बात नहीं, मुझे लगता है कि वह सीजेपी लहर का फायदा उठाने की कोशिश कर रही हैं। हमने पहले भी कहा है कि जो कोई भी मौजूदा आंदोलन से श्रेय लेना या शोहरत हासिल करना चाहता है, वह ऐसा करने के लिए स्वतंत्र है और कंगना भी ऐसा कर सकती हैं।’’

Read Also: Sports News: भारतीय एथलीट गुलवीर गुलवीर ने 10,000 मीटर में रजत पदक जीतकर रचा इतिहास

कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट के जरिए दास को जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अभी इस व्यक्ति के बारे में गूगल पर देखा और वह 28 साल का है। और वह खुद को छात्र बताता है। वह खुद को छात्र कैसे बताता है, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा!!’’ Political News

कंगना ने दास द्वारा उनके सांसद के तौर पर कामकाज की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भले ही वह राजनीति में नयी हों, लेकिन पिछले 20 सालों से सार्वजनिक जीवन में हैं। उन्होंने कहा,‘‘उनकी उम्र में मेरे पास दो राष्ट्रीय पुरस्कार थे। हां, एक नए सांसद के तौर पर मैं काम के बोझ से दबी हुई थी क्योंकि मैं एक फिल्मकार, कलाकर, निर्माता, पटकथा लेखक और उद्यमी भी हूं। लेकिन उनके जैसा कोई व्यक्ति, जो पूरी तरह से बेकार और बेरोजगार है, वह कभी नहीं समझ पाएगा कि हर उम्र में और हर समय भारी मांग में रहने का क्या अभिप्राय होता है।’’

कंगना ने कहा, ‘‘प्रिय सौरव, तुम्हारी परेशानियां निजी हैं। तुम कोई छात्र नहीं हो; तुम बस बेकार हो। चलो, कोई हुनर सीखने से शुरुआत करो। ये शुरुआत करने के लिए एक अच्छी जगह है।’’

ये जुबानी जंग कंगना रनौत द्वारा युवा प्रदर्शनकारियों को ‘जेनरेशन गटर’ कहे जाने और यह सवाल उठाए जाने पर कि‘‘उन्हें कौन पैदा कर रहा है और पाल-पोस रहा है’’ के बाद शुरू हुई। उन्होंने लिखा, “मैंने अपनी जिंदगी में कभी किसी एक जगह पर इतनी गंदगी नहीं देखी। Political News

जेन-जेड के विरोध-प्रदर्शनों से जुड़े ये वीडियो देखकर उबकाई आती है। वे जिस तरह बात कर रहे हैं और जैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, मैंने पहले कभी एक ही जगह पर इतनी गंदगी, इतनी अभद्रता नहीं देखी। इन्हें कौन पैदा कर रहा है और शह दे रहा है।”

Read Also: Assam Flood: असम बाढ़ पर छलका अभिनेत्री आलिया भट्ट का दर्द, सोशल मीडिया में लिखा इमोशनल पोस्ट

एक अन्य पोस्ट में कंगना ने विरोध-प्रदर्शन में शामिल युवतियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान उनका व्यवहार “सबसे ज्यादा निंदनीय” था। Political News

उन्होंने कहा, “जो महिलाएं सही मायने में स्वतंत्र होती हैं, वे कठोर फैसले लेती हैं, बेबाक राय रखती हैं, करियर में लीक से हटकर कदम उठाती हैं और अपने कार्यों के प्रति जवाबदेही भी प्रदर्शित करती हैं। उन्हें ऐसा करना ही पड़ता है, क्योंकि वे अपनी जिंदगी खुद जीती हैं। वे अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर ऐसा नहीं करतीं।”

कंगना के बयानों की कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम)समेत विपक्षी नेताओं और कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने आलोचना की। उन्होंने इन टिप्पणियों को असंवेदनशील और अपमानजनक बताया। Political News

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *