हर दर्द का इलाज, Mental Health से लेकर Immunity तक… एक सच्ची झप्पी

#HugTherapy, #HugBenefits, #MentalHealth, #EmotionalWellness, #StressRelief, #SelfCare, #PositiveVibes ,#HugMore, #Connection, #Wellbeing, #TherapeuticTouch, #Happiness, #Mindfulness, #SupportSystem, #LoveAndKindness, #HealthyRelationships, #FeelGood, #EmbraceLife,

Hug Therapy Benefits: ‘जादू की झप्पी’ — आपने फिल्म ‘मुन्ना भाई MBBS’ में संजय दत्त को ये शब्द कई बार दोहराते हुए जरूर देखा होगा। चाहे परेशानी हो या बीमारी, हर मौके पर वो यही कहते हैं कि एक सच्ची झप्पी सब कुछ ठीक कर सकती है। अस्पताल हो या घर, उनका मानना था कि दिल से लगाया गया आलिंगन किसी भी मरीज की हालत को सुधार सकता है। लेकिन क्या आपने कभी गंभीरता से सोचा है कि क्या किसी को गले लगाना वाकई में किसी इलाज की तरह असर करता है? विज्ञान भी यही कहता है — हां, गले लगाने से न केवल मानसिक स्थिति में सुधार होता है, बल्कि यह शरीर पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके फायदे केवल भावनात्मक नहीं, बल्कि शारीरिक रूप से भी चौंकाने वाले हैं।

Read also- सैफ अंडर-19 चैंपियनशिप, भारत की शानदार शुरुआत, श्रीलंका को 8-0 से हराया”

Hug Therapy क्या होती है – Hug Therapy यानी किसी को सच्चे दिल से गले लगाना, ताकि सामने वाले को इमोशनली हेल्प मिल सके. यह थेरैपी खासतौर पर तनाव, अकेलेपन और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद असरदार मानी जाती है. इससे काफी रिलैक्स महसूस होता है.

गले लगाने से क्या-क्या फायदे- आपको बता दें कि गले लगाने एक ऐसा सरल लेकिन उतना ही शक्तिशाली तरीका हैं जिससे हम अपने प्यार, अपनापन और समर्थन का इजहार करते है.विज्ञान और भावनात्मक दृष्टिकोण से देखें तो गले लगाने के कई फायदे होते हैं, जो हमारे मानसिक, शारीरिक और सामाजिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।

 Read also- गुजरात: कच्छ में ड्रोन विस्फोट, लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई

तनाव और चिंता को कम करता है- जब आप किसी को गले लगाते हैं, तो आपके शरीर में ऑक्सीटोसिन नामक एक हार्मोन रिलीज़ होता है, जिसे “लव हार्मोन” भी कहा जाता है। यह हार्मोन तनाव को कम करने, चिंता को शांत करने और एक सुकून भरा अनुभव देने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है- गले लगाने से शरीर में सकारात्मक भावनाएं पैदा होती हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती हैं। यह दिल की बीमारियों से बचाव में भी सहायक हो सकता है।

इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है- गले लगाना न केवल भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करता है बल्कि इससे शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र भी बेहतर होता है। यह आपको बीमारियों से लड़ने में अधिक सक्षम बनाता है।

अकेलापन और डिप्रेशन को कम करता है- जब कोई इंसान अकेलापन महसूस करता है, तो एक सच्चे गले का जादू उसका मन हल्का कर सकता है। यह एक प्रकार का भावनात्मक समर्थन है जो डिप्रेशन की स्थिति में भी राहत देता है।

Read also- रोहित के बाद विराट भी लेंगे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास? BCCI ने दिया ये बड़ा जवाब

रिश्तों को मजबूत बनाता है- गले लगाना एक ऐसा स्पर्श है जो बिना शब्दों के भी गहरा संदेश देता है। यह आपके रिश्तों में भरोसा, अपनापन और गहराई लाता है. गले लगना अपनेपन का अहसास करता हैं साथ ही गले लगने से तनाव और कई बीमारियां भी दूर हो जाती है. गले लगने से शरीर में एंडॉर्फ़िन और सेरोटोनिन जैसे हैप्पी हार्मोन रिलीज़ होते हैं, जो मूड को बेहतर बनाते हैं और खुशी का अनुभव कराते हैं।

बच्चों के मानसिक विकास में सहायक-  बच्चों को जब माता-पिता गले लगाते हैं, तो उन्हें सुरक्षा, प्यार और आत्मविश्वास का एहसास होता है। यह उनके मानसिक विकास और भावनात्मक स्थिरता के लिए बेहद ज़रूरी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *