अवैध संबंध से टूटा पति, पत्नी की हत्या के बाद कटे सिर के साथ पुलिस के सामने किया सरेंडर

Karnataka, Karnataka crime, Bengaluru news, Bengaluru crime news, man beheads wife, crime news, Bengaluru, Karnataka aajtak, Karnataka news in hindi, Hennagara, Suryanagar police

Karnataka Crime: बेंगलुरू के बाहरी इलाके में विवाहेतर संबंध होने के शक को लेकर हुई तीखी बहस के बाद 26 वर्षीय पति ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, मनसा की हत्या करने के बाद शंकर उसका कटा हुआ सिर स्कूटी पर लेकर नजदीकी थाने पहुंचा और अपना अपराध कबूल कर लिया।पुलिस ने बताया कि बाद में व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात अनेकल तालुका के चंदपुरा के पास हीलालिगे गांव में हुई।

Read also- अनुकूल चुनाव परिणाम नहीं मिलने पर ईसी को बदनाम करना बेतुका काम- चुनाव आयोग

पुलिस के अनुसार, दंपति की शादी को पांच साल से अधिक हो चुके थे और उनकी चार साल की एक बेटी भी है। पुलिस ने बताया कि शंकर कोरमंगला में जबकि मनसा बोम्मासंद्रा में एक निजी कंपनी में काम करती थी। पूछताछ के दौरान शंकर ने पुलिस को बताया कि हाल ही में उसे पता चला कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध है और इस वजह से उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद वह अपनी मां के घर चली गई।पुलिस ने बताया कि मनसा शुक्रवार रात करीब आठ बजे सुलह करने के लिए घर लौटी और बताया कि वह बेटियों के कारण समझौता करना चाहती है हालांकि उसने विवाहेतर संबंध से भी इनकार किया।

Read also- गाजीपुर में शादी के दौरान दो गुटों में झगड़ा, दूल्हे की मौत

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दंपति के बीच फिर से तीखी बहस हुई और झगड़े के दौरान शंकर ने दरांती से अपनी पत्नी का सिर काट दिया।उन्होंने बताया कि शंकर ने मनसा के शरीर के बाकी हिस्से को घर के अंदर छोड़ दिया और उसके कटे हुए सिर को स्कूटर पर लेकर थाने आ गया। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि शंकर की योजना उसे मारने की थी और इसी कारण उसने अपने घर के पास की एक दुकान से दरांती खरीदी थी। उन्होंने बताया, “पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *