Kashmir School Closed: कश्मीर में बच्चों की मौज, भीषण गर्मी के बीच स्कूलों में 10 दिनों की छुट्टियों का एलान

srinagar-general,Kashmir schools,summer vacation,heatwave,Sakeena Itoo,school timings,Jammu and Kashmir,high temperature,pre-monsoon showers,government schools,private schools,Jammu and Kashmir news

Kashmir School Closed: कश्मीर घाटी में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में स्कूली बच्चों को चिलचिलाती गर्मी से बचाने के लिए प्रशासन को जरूरी कदम उठाए हैं।शिक्षा विभाग ने गुरुवार को घाटी के सीनियर सेकेंडरी स्तर तक के सभी स्कूलों में एक जुलाई से 10 दिनों की गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया...Kashmir School Closed

Read also- नई दिल्ली-भोपाल वंदे भारत ट्रेन में हाथापाई के सिलसिले में बीजेपी विधायक ने शिकायत दर्ज कराई

स्कूली बच्चों का कहना है कि बहुत ज्यादा गर्मी की वजह से वे न तो मन लगाकर पढ़ पा रहे हैं और न ही क्लास में पढ़ाई जा रही चीजों को ठीक से समझ पा रहे हैं।अभिभावकों को भी बच्चों की सेहत और सुरक्षा की चिंता सता रही है।श्रीनगर सहित कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में गुरुवार को 20 सालों में जून का सबसे गर्म दिन रहा।

Read also- पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने तिहाड़ का किया दौरा, कहा गांधी दर्शन और तिहाड़ जेल मिलकर….

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक श्रीनगर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से सात डिग्री ज्यादा था। ये पिछले दो दशकों में जून के महीने में सबसे ज्यादा तापमान था।इससे पहले श्रीनगर में जून के महीने में सबसे ज्यादा तापमान 25 जून 2005 को दर्ज किया गया था। तब पारा 36.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *