दिल्ली में खुले में जलाया जा रहा है कूड़ा और कबाड़, क्या ऐसे कम होगा दिल्ली का प्रदूषण ?

नई दिल्ली (रिपोर्ट- विश्वजीत झा): देश की राजधानी दिल्ली में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार जहां पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने को इसका जिम्मेदार मान रही है तो वहीं दिल्ली में जगह-जगह इकट्ठा कूड़े के ढेरों को जलाने से भी प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है।

रविवार को धूप और हल्की हवा की वजह से प्रदूषण में थोड़ी राहत रही पर हवा का असर खराब ही बना रहा। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों की बात करें तो रविवार दोपहर जहांगीरपुरी में जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 297 रहा तो वही विवेक विहार में 293 आईटीओ पर 280, आनंद विहार पर 263, अशोक विहार 260, वजीरपुर 274 दर्ज किया गया। पर हवा की गुणवत्ता खराब होने की वजह क्या है हम आपको राजघाट डिपो डिपो के पीछे की तस्वीर दिखाते हैं।

Also Read= दिल्‍ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्‍ली मेट्रो ने की नई शुरूआत

राजघाट से थोड़ा आगे बढ़ने के बाद यमुना बाज़ार के हनुमान मंदिर की पार्किंग में भारी मात्रा में कूड़ा जलता नज़र आया। धुआं इतना ज्यादा की आस पास कोई सांस नहीं ले सके।

ये हाल तब है जब दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने खुद कई साइट्स का दौरा कर भारी भड़कम जुर्माना लगा चुके हैं। दूसरीं ओर दिल्ली सरकार विज्ञापन के माध्यम से भी बड़े पैमाने पर प्रदूषण रोकने के लिए प्रचार कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *