देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 80 लाख से ज्‍यादा, 24 घंटों में 57386 लोग ठीक हुए

कोरोना पॉजिटिव : देश में अब तक इतने नेताओं को हुआ कोरोना | Total tv, news, live

दिल्‍ली – (ललित कांडपाल की रिपोर्ट) – देश में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटों में 48648 ज्‍यादा नए मामले सामने आये वहीं 57386 लोगों ने इस संक्रमण को मात दी।

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 48648 संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 8088851 हो गई है। राहत की बात यह है कि इस दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा 57386 लोगों के स्वस्थ होने से कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या भी 7373375 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 563 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 121090 पर पहुंच गई है। इस दौरान देश में सक्रिय मामले बढ़कर 594386 हो गए हैं। देश में अब सक्रिय मामले 7.35 प्रतिशत हैं तो रोगमुक्त होने वालों की दर 91.15 प्रतिशत और मृतकों की दर 1.50 प्रतिशत है।

 

कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ गई जिसके बाद राज्‍य में कोरोना वायरस के कुल मामले 128149 हो गए और 156 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 43710 हो गया। इस दौरान 7883 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1494809 हो गई। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

 

आंध्र प्रदेश में मरीजों की संख्या 354 बढ़ने से सक्रिय मामले 26268 हो गये हैं। राज्य में अब तक कुल 6659 लोगों की मौत हुई है, वहीं 3243 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 784752 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

वहीं दिल्‍ली में मरीजों की संख्या 1574 बढ़ने से सक्रिय मामले 30952 हो गये हैं। राजधानी में अब तक 6423 लोगों की मौत हुई है, वहीं 4138 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 338378 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

हरियाणा में मरीजों की संख्या 377 बढ़ने से सक्रिय मामले 11391 हो गये हैं। हरियाणा में अब तक 1766 लोगों की मौत हुई है, वहीं 1209 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 150660 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

 

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *