NDA: उप-राष्ट्रपति पद को लेकर सियासी हलचल तेज, NDA उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन

NDA: 

NDA:  उप-राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन पत्र दाखिल करने गए राधाकृष्णन के साथ एनडीए के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।प्रधानमंत्री ने राज्यसभा महासचिव पी. सी. मोदी को नामांकन पत्रों के चार सेट सौंपे, जो उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी हैं।NDA

Read also- Sports News: एशिया कप में सिराज और अय्यर को शामिल न करने पर हरभजन सिंह ने जताई नाराजगी

नामांकन पत्रों के चार सेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह मुख्य प्रस्तावक हैं।निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन पत्रों की जांच की जिसके बाद राधाकृष्णन ने एक रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने प्रधानमंत्री को नामांकन पत्रों की पावती पर्ची (एक्नॉलेजमेंट स्लिप) सौंपी।NDA

Read also- Kabaddi: गुजरात जायंट्स ने मोहम्मदरेजा को बनाया कप्तान, नई जर्सी भी की लॉन्च

पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री शाह, वरिष्ठ मंत्री प्रह्लाद जोशी, धर्मेंद्र प्रधान और एनडीए के अन्य नेताओं में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) नेता और केंद्रीय मंत्री के. राम मोहन नायडू, शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) नेता चिराग पासवान शामिल थे।सभी नेताओं के साथ राधाकृष्णन संसद भवन स्थित निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय तक गए।इससे पहले, राधाकृष्णन ने संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर महात्मा गांधी और अन्य राष्ट्रीय नेताओं को श्रद्धांजलि दी। प्रेरणा स्थल में प्रतिष्ठित हस्तियों की प्रतिमाएं स्थापित हैं।NDA

उन्होंने सबसे पहले महात्मा गांधी की विशाल प्रतिमा के समक्ष नमन किया और फिर अन्य प्रसिद्ध हस्तियों को श्रद्धांजलि दी।उप-राष्ट्रपति के चुनाव में संसद में संख्याबल के हिसाब से राधाकृष्णन का चुना जाना निश्चित माना जा रहा है।विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों का संयुक्त उम्मीदवार बनाया है।NDA

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *