Gangster Connections: ब्रिटेन के गैंगस्टर से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति अमृतसर से गिरफ्तार

Gangster Connections

Gangster Connections: पंजाब पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उसने खुफिया सूचना के आधार पर केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर चलाये गये एक अभियान के दौरान अमृतसर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसका संबंध ब्रिटेन के एक गैंगस्टर से है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान पंडोरी गांव के निवासी मलकीत सिंह के रूप में हुई है और उसके पास से एक पिस्तौल के साथ एक हथगोला भी बरामद किया गया है। Gangster Connections

Read Also: संसद के मॉनसून सत्र का हंगामेदार समापन, लोकसभा-राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए हुई स्थगित

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मलकीत सिंह का गैंगस्टर धर्मा संधू से सीधा संबंध है, जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ के कार्यकर्ता हरविंदर रिंदा का करीबी है। पुलिस के मुताबिक रिंदा पाकिस्तान में रहता है और उसे वहां की खुफिया एजेंसी – इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का समर्थन प्राप्त है। Gangster Connections

Read Also: I.N.D.I.A : उपराष्ट्रपति पद के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी ने भरा नामांकन

डीजीपी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक खुफिया सूचना के आधार पर केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर चलाये गये अभियान में, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पंडोरी गांव के निवासी मलकीत सिंह को गिरफ्तार किया तथा उसके पास से एक हथगोला, एक .30 बोर पिस्तौल (पीएकस5) और .30 बोर के 10 कारतूस बरामद किए। Gangster Connections

पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए मामले की जांच अभी चल रही है।’’ उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में आतंकवाद-गैंगस्टर गठजोड़ को खत्म करने और शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। Gangster Connections

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *