इजराइली PM नेतन्याहू बोले- हिज़्बुल्लाह को निरस्त्र किया जाए तो इजराइल लेबनान से हट सकता …

israeli:

Israel: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह लेबनानी कैबिनेट के इस महीने की शुरुआत में लिए गए उस फैसले का स्वागत करते हैं, जिसमें 2025 के अंत तक हिज्बुल्लाह के निरस्त्रीकरण की दिशा में काम करने का निर्णय लिया गया है।नेतन्याहू ने कहा कि अगर लेबनान ऐसा कदम उठाता है, तो इजराइल के सैनिक देश से वापस लौट सकते हैं।Israel

उन्होंने कहा कि यदि लेबनान हिज्बुल्लाह को निरस्त्र करने के लिए आवश्यक कदम उठाता है, तो इजराइल भी जवाबी कार्रवाई में दक्षिणी लेबनान में इजराइली सैन्य मौजूदगी में चरणबद्ध तरीके से कमी लाएगा।इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष नवंबर में अमेरिका की मध्यस्थता में हुए संघर्ष विराम के साथ समाप्त हो गया था।Israel

Read also- संविधान संशोधन विधेयक पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी, BJP पर तंज कस दिया बड़ा बयान

हिज्बुल्लाह ने कहा है कि समूह तब तक अपने निरस्त्रीकरण पर चर्चा नहीं करेगा, जब तक कि इजराइल लेबनान के अंदर अपने नियंत्रण वाली पांच पहाड़ियों से पीछे नहीं हट जाता और लगभग रोजाना होने वाले हवाई हमले बंद नहीं कर देता, जिनमें सैकड़ों लोग मारे गए हैं या घायल हुए हैं। इनमें अधिकांश हिज्बुल्लाह के सदस्य हैं।Israel

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *