Gold Prices Drop: सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला, मुनाफावसूली के चलते प्रति 10 ग्राम 606 रुपये की गिरावट

Gold Prices Drop

Gold Prices Drop: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच निवेशकों के मुनाफावसूली करने से सोमवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसलकर 1,07,122 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 606 रुपये या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,07,122 रुपये प्रति 10 ग्राम था। Gold Prices

 Read Alos: Celebrating Legends: भूपेन हजारिका का वर्ष भर चलने वाला जन्म शताब्दी समारोह शुरू

शुक्रवार को यह 1,07,807 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसी तरह दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 612 रुपये की गिरावट के साथ 1,08,176 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। Gold Prices

चांदी में भी पिछले सप्ताह नए शिखर को छूने के बाद गिरावट देखी गई। दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी का वायदा भाव 977 रुपये या 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,23,720 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। चांदी तीन सितंबर को रिकॉर्ड 1,26,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। Gold Prices

Read Also: पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक आज, CM भगवंत मान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये होंगे शामिल

विदेशी बाजारों में सोमवार को कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना वायदा 0.68 प्रतिशत गिरकर 3,628.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले सत्र में ये 3,655.50 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 3,584.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। Gold Prices

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *