PM Modi Manipur Visit : PM मोदी ने मणिपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की रखी आधारशिला 

PM Modi Manipur Visit , PM Modi, PM Modi Manipur Visit, PM Modi Mizoram Visit, PM Modi In Manipur, PM Modi Northeast Visit, PM Modi News, PM Modi News, PM Modi In Assam, PM Modi Bihar Visit, PM Modi in Bihar, Narendra Modi News,

PM Modi Manipur Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी। आधिकारिक बयान में कहा गया कि इन परियोजनाओं में 3,647 करोड़ रुपये की मणिपुर शहरी सड़कें, जल निकासी और परिसंपत्ति प्रबंधन सुधार पहल तथा 550 करोड़ रुपये की मणिपुर इन्फोटेक डेवलपमेंट (एमआईएनडी) परियोजना भी शामिल है.PM Modi Manipur Visit 

Read also- प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की को दी बधाई

इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री ने कामकाजी महिलाओं के लिए 142 करोड़ रुपये की लागत से नौ हॉस्टल और 105 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जाने वाली ‘सुपर-स्पेशलिटी’ स्वास्थ्य सेवा इकाइयों की आधारशिला भी रखी।मोदी ने पोलो ग्राउंड और उसके आसपास 30 करोड़ रुपये की लागत से बुनियादी ढांचा विकास तथा 134 करोड़ रुपये की लागत से सभी 16 जिलों में 120 विद्यालयों की सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की आधारशिला भी रखी.PM Modi Manipur Visit 

Read also- PM मोदी ने मिजोरम में पहली रेल लाइन का उद्घाटन कर राज्य की जनता को दी बड़ी सौगात

मणिपुर के विभिन्न हिस्सों में 102 करोड़ रुपये की लागत वाली ग्रामीण संपर्क, शिक्षा और पर्यटन से संबंधित विभिन्न परियोजनाएं भी उन पहलों की सूची में शामिल हैं, जिनकी आधारशिला रखी गई।इंफाल के खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 36 करोड़ रुपये की लागत से एक बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम का निर्माण और तेंगनौपाल खंडों में 502 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग 102 ए का उन्नयन भी इसमें शामिल है.PM Modi Manipur Visit 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *