Suzuki: जीएसटी कटौती से सुजुकी मोटरसाइकिल के दाम होंगे कम, ग्राहकों को बड़ी राहत

Suzuki

Suzuki: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वे जीएसटी दर में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 18,024 रुपये तक की कटौती करेगी।सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएमआईपीएल) ने बयान में कहा कि 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी संशोधित कीमतों के साथ ग्राहक अब इस बचत का आनंद ले सकते हैं।Suzuki

इसके तहत अलग-अलग मॉडल के आधार पर अधिकतम लाभ 18,024 रुपये तक होगा। कंपनी ने कहा कि दोपहिया वाहनों के साथ ही, कलपुर्जों और अन्य सहायक उपकरणों की लागत में भी कमी आएगी।Suzuki

Read also- Athletics: विश्व चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा को मिली हार, बोले- दमदार वापसी करूंगा

एसएमआईपीएल के बिक्री और विपणन उपाध्यक्ष दीपक मुटरेजा ने कहा, ”हम भारत सरकार के जीएसटी 2.0 सुधारों का स्वागत करते हैं, जो आम जनता के लिए परिवहन को और ज्यादा किफायती बनाने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है।’उन्होंने कहा कि त्योहारी सत्र से ठीक पहले आए इस फैसले से ग्राहकों की धारणा में और सुधार होगा तथा दोपहिया वाहनों की मांग बढ़ेगी।Suzuki

Read also-Chamoli Cloudburst: चमोली में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में पांच शव और मिले, मृतकों की संख्या हुई सात

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *