Bihar: PM मोदी ने समस्तीपुर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी

Bihar:

Bihar: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने उनके पैतृक गांव कर्पूरी ग्राम (समस्तीपुर) में श्रद्धांजलि दी।प्रधानमंत्री के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे।इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने दिवंगत नेता के परिजनों से मुलाकात भी की।Bihar: 

Read Also: दिल्ली: रणहौला में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, पकड़े गए तीन नाबालिग

कर्पूरी ठाकुर को पिछले वर्ष देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।चौबीस जनवरी 1924 को जन्मे ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री बने, हालांकि वे अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। वे राज्य में पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण लागू करने की राह बनाने के लिए जाने जाते हैं और इसके लिए उन्होंने अपनी सरकार तक कुर्बान कर दी थी। वे बिहार के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। Bihar: 

Read Also- कुरनूल बस हादसा: PM मोदी ने दर्दनाक हादसे पर जताया दुख, अनुग्रह राशि की घोषणा की

बिहार में विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। चुनाव प्रचार भी रफ्तार पकड़ रहा है। इसी के तहत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समस्तीपुर में रैली के साथ बिहार चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके बाद बेगूसराय में भी चुनावी हुंकार भरते नजर आएंगे। Bihar

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *