Andhra: कुरनूल बस हादसे में 12 की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू ने हादसे को बताया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

Andhra 

Andhra: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में आग लगने के कारण लोगों की हुई मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को शोक जताया और इस हादसे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक दुखद बस अग्निकांड में हुई मौतों की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।Andhra 

Read Also- Bihar: PM मोदी ने समस्तीपुर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी

मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिये प्रार्थना करती हूं।’’पुलिस के अधिकारी ने बताया कि हैदराबाद जा रही एक निजी बस में शुक्रवार तड़के कुरनूल जिले के चिन्नातेकुर के पास एक दोपहिया वाहन से टकराने के बाद आग लग गई।उन्होंने बताया कि इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बाइक सवार भी शामिल है।Andhra 

Read Also- Shamli: यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात बदमाश

शुरुआती खबर के मुताबिक, एक मोटरसाइकिल और बस की टक्कर हो गई और मोटरसाइकिल के बस के नीचे आने के बाद दोपहिया वाहन घसीटा गया और उसके ईंधन का ढक्कन खुलने से बस में आग लग गई। वहीं पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस का दरवाजा जाम हो गया और कुछ ही मिनट में वाहन जलकर खाक हो गया। इस घटना में जीवित बचे अधिकतर लोगों की उम्र 25 से 35 साल के बीच है।Andhra 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *