Mangolpuri: छठ महापर्व में शामिल हुई CM रेखा, बोली- सूर्य देव सभी की मनोकामना पूर्ण करें

Mangolpur
Mangolpuri: दिल्ली में छठ पर्व की धूम के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार को सबसे पहले मंगोलपुरी स्थित ब्रजघाट में पहुंची। यहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ व्रती महिलाओं के भगवान सूर्यनारायण को दिए जा रहे डूबते सूर्य के कार्यक्रम में भाग लिया। सीएम रेखा गुप्ता ने इस मौके पर सभी छठ व्रती महिलाओं को बधाई दी।Mangolpur
दिल्ली में इस बार छठ पूजा को लेकर राजधानी की सड़कों पर एक खास नज़ारा देखने को मिला। बरसों बाद यमुना के तट पर छठ पूजा के दिव्य और भव्य आयोजन को लेकर पूर्वांचल समाज ने पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के प्रति आभार जताया गया है।मंगोलपुरी के बृज घाट पर दिल्ली सरकार और समिति की ओर से छठ व्रतियों के लिए बड़े इंतजाम किए गए थे।Mangolpuri: 
दिल्ली के आईटीओ, मंडी हाउस, कश्मीरी गेट, वसुदेव घाट, बराखंबा रोड और पंत मार्ग समेत कई इलाकों में ये पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में लिखा है— “वो बैन लगाकर बैठे थे, हम नैन बिछाए बैठे हैं।” इस संदेश के जरिए पूर्वांचल समाज ने यमुना के तट पर छठ पूजा की वापसी को एक ऐतिहासिक क्षण बताया है।इस मौके पर छठ व्रती महिलाएं सूर्यनारायण को अर्घ्य देकर उनकी उपासना करती नजर आई।आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अब कल सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही सूर्य नारायण की उपासना का पर्व समाप्त हो जाएगा। Mangolpuri: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *