मथुरा में ब्रजराज उत्सव की धूम! भक्ति और कला का संगम

Uttar Pradesh: Mathura celebrates the Brajraj festival with fervor, a confluence of devotion and art.

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश का मथुरा रविवार 26 अक्टूबर को वार्षिक ब्रजराज उत्सव के शुभारंभ के साथ भक्ति, कला और संस्कृति के रंगों से सराबोर हो उठा। 11 दिन तक चलने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा रेलवे ग्राउंड में किया गया है। इसमें देश भर के कई प्रसिद्ध कलाकार शामिल होंगे।

Read Also: स्मार्ट सिटी में खंडहर बनी नगर निगम की संपत्ति, व्यापारियों ने की लकड़ी के शोरूम की मांग

समारोह हर दिन सुबह 11 बजे शुरू होगा। सुबह के सत्रों में स्कूली छात्रों की प्रतियोगिताएं होंगी, साथ में प्रदर्शन भी होंगे, उसके बाद स्थानीय ब्रज कलाकार लोक कला का प्रदर्शन करेंगे। ब्रज उत्सव मथुरा के सबसे मशहूर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में से एक है। ये आध्यात्मिक भक्ति, पारंपरिक कला, आधुनिक रचनात्मकता और उत्सवों का एक अनूठा संगम है। कार्यक्रम में चार नवंबर को स्थानीय सांसद हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुति देंगीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *