Weather: दिल्ली के एक्यूआई में थोड़ा सुधार, लेकिन वायु गुणवत्ता अब भी ‘खराब’

AQI: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बुधवार सुबह थोड़ा सुधार हुआ लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 273 यानी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी। शहर में मंगलवार को शाम चार बजे एक्यूआई 294 दर्ज किया गया था। यह सोमवार को दर्ज 301 एक्यूआई से थोड़ा कम है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।AQI

Read Also- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले- उर्दू सबसे ‘खूबसूरत’ भाषा, प्रगति के लिए हिंदू-मुस्लिम सद्भाव अहम

सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के आंकड़ों से पता चला है कि समग्र सुधार के बावजूद दिल्ली के 38 निगरानी स्टेशनों में से 11 में एक्यूआई 300 से ऊपर के स्तर पर दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच को ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच को ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच को ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच को ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच को ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।AQI

Read Also- TRAI: फोन आने पर दिखेगा कॉलर का असली नाम, ट्राई ने दी सहमति

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।मौसम विभाग ने बुधवार को शहर में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। उसने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक ह्यूमिडिटी 89 प्रतिशत दर्ज की गयी।AQI

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *