Viral Video : BJP नेता का बेटा हूं, इतना कहकर टोल बूथ कर्मचारी को पीटने लगा शख्स

Karnataka BJP leader son toll plaza video,

Karnataka BJP leader son toll plaza video : कर्नाटक में विजयपुरा-कलबुर्गी राजमार्ग के एक टोल बूथ पर भुगतान करने के लिए कहने पर भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के बेटे और उसके दोस्तों ने वहां के एक कर्मचारी के साथ कथित तौर पर मारपीट और गाली-गलौज की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और सोशल मीडिया मंचों पर साझा की जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह घटना कथित तौर पर कन्नोली में गुरुवार को हुई।

Read Also: बिहार चुनाव: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में किया NDA के संकल्प-पत्र का विमोचन

उसने बताया कि सोशल मीडिया पर आए वीडियो में बीजेपी नेता विजुगौड़ा पाटिल का बेटा समर्थगौड़ा और उसके दोस्त टोल बूथ कर्मचारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं।पुलिस के मुताबिक, समर्थगौड़ा और उसके दोस्त एक वाहन में विजयपुरा से सिंदगी जा रहे थे। जब उन्हें टोल बूथ पर रोका गया और टोल देने के लिए कहा गया तो समर्थगौड़ा ने कथित तौर पर कर्मचारी से कहा, “क्या तुम जानते हो मैं कौन हूं? मैं बीजेपी नेता विजुगौड़ा पाटिल का बेटा हूं।Karnataka BJP leader son toll plaza video,Karnataka BJP leader son toll plaza video,

Read Also: पाइपलाइन लीक का पता लगाने के लिए रुड़की के स्टार्टअप ने AI-संचालित स्वदेशी उपकरण किया विकसित

उसने बताया कि जब कर्मचारी ने कथित तौर पर पूछा, “कौन विजुगौड़ा?” तो समर्थगौड़ा और उसके दोस्तों ने कर्मचारी के साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार किया, जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है। टोल बूथ के अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव करके स्थिति को बिगड़ने से रोका।पुलिस ने बताया कि इस घटना में टोल कर्मचारी संगप्पा घायल हो गया और उसे सिंदगी तालुका अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमें इस संबंध में टोल कर्मचारियों से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।Karnataka BJP leader son toll plaza video,

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *