तेलंगाना सरकार में मंत्री बने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Mohammad Azharuddin

कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली है। राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मुख्यमंत्री सहित कई महत्वपूर्ण नेताओं की उपस्थिति में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। Mohammad Azharuddin 

Read Also: Apple ने जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत में सर्वकालिक अधिकतम राजस्व किया दर्ज

अजहरुद्दीन के शामिल होने से मंत्रिमंडल में कुल सदस्यों की संख्या 16 हो गई है, जबकि अभी दो और जगह खाली हैं। विधानसभा सदस्यों की संख्या के अनुसार, तेलंगाना में अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं। पूर्व क्रिकेटर को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना एक अहम कदम माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी जुबली हिल्स उप-चुनाव में पूरी ताकत से लड़ रही है, जहां एक लाख से अधिक मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

इस साल जून में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के कारण यह उपचुनाव जरूरी हो गया है। अगस्त के अंतिम सप्ताह में तेलंगाना सरकार ने राज्यपाल कोटे से अजहरुद्दीन को विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के रूप में नामित किया था। अजहरुद्दीन ने 2023 के विधानसभा चुनाव में जुबली हिल्स क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। Mohammad Azharuddin 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *