नेटफ्लिक्स पर दिखेगा कपूर परिवार का जादू, आ रहा है ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’

Dining With The Kapoors, #DiningWithTheKapoors,#TheKapoorFamily,#NetflixIndia,#NetflixSpecial,#KapoorClan,#PremieringOnNovember21,#November21OnNetflix,#FamilyTimeOnNetflix #StarryDinner, #BollywoodRoyalty,#FamilyGoals,#GlamAndGather,#KapoorsTogether

 Dining With The Kapoors : बॉलीवुड का सबसे मशहूर परिवार कपूर फैमिली अब पहली बार लंबे वक्त बाद एक साथ ऑन-स्क्रीन दिखाई देगा। नेटफ्लिक्स ने शुक्रवार को घोषणा की कि डॉक्यूमेंट्री-स्टाइल स्पेशल ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ का प्रीमियर 21 नवंबर को किया जाएगा।अरमान जैन द्वारा क्रिएट किया गया ये स्पेशल राज कपूर के जन्म के 100 साल और कपूर परिवार की लगभग एक सदी पुरानी विरासत का जश्न मनाने के लिए बनाया गया है।

Read also- तेलंगाना सरकार में मंत्री बने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

“फ्लाई-ऑन-द-वॉल” स्टाइल में शूट की गई इस डॉक्यूमेंट्री में रणधीर कपूर, नीतू कपूर, रीमा जैन, रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, रिद्धिमा कपूर साहनी और परिवार के अन्य सदस्य नजर आएंगे।
नेटफ्लिक्स के मुताबिक, ये डॉक्यूमेंट्री दर्शकों को कपूर परिवार की जिंदगी की एक बिना किसी दिखावे वाली झलक दिखाएगी। इसमें पीढ़ियों से जुड़ी कहानियां, खाने का शौक, फिल्मों की बातें और मजेदार किस्से शामिल होंगी।इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन स्मृति मुंधरा ने किया है, जिन्होंने इससे पहले नेटफ्लिक्स की चर्चित डॉक्यूसिरीज ‘इंडियन मैचमेकिंग’ और ‘द रोमांटिक्स’ का निर्देशन किया था। Dining With The Kapoors Dining With The Kapoors

नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी ने कहा कि राज कपूर के 100 साल पूरे होने पर कपूर परिवार जब जब एक टेबल पर जुटता है, तो वहां हंसी, प्यार और खाने की खुशबू सब कुछ साथ आता है। स्मृति मुंधरा के निर्देशन में ये डॉक्यूमेंट्री दर्शकों को कपूर खानदान के रिश्तों और परंपराओं की झलक दिखाती हैअरमान जैन, जो राज कपूर की बेटी रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं, ने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके नाना के लिए एक भावनात्मक श्रद्धांजलि है।

Read also- Viral Video : BJP नेता का बेटा हूं, इतना कहकर टोल बूथ कर्मचारी को पीटने लगा शख्स

उन्होंने कहा कि कपूर खानदान को एक टेबल पर लाना, जैसे पीढ़ियों की कहानियों का खजाना खोल देना था हंसी, हलचल, खाना और वो मजेदार बातें जो हमारे डीएनए में हैं। ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ मेरे लिए नानाजी को सम्मान देने और उस अटूट रिश्ते को सेलिब्रेट करने का तरीका है जो हमें आज भी जोड़ता है।ये स्पेशल आवश्यक मीडिया बैनर के तहत निर्मित किया गया है। Dining With The Kapoors Dining With The Kapoors Dining

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *