Sports News: भारत ने जूनियर महिला विश्व कप में नामीबिया को 13-0 से हराया

Sports News:  हिना बानो और कनिका सिवाच की हैट्रिक की बदौलत भारत ने सोमवार को नामीबिया को 13-0 से हराकर जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। हिना (35वां, 35वां, 45वां मिनट) और कनिका (12वां, 30 वां, 45वां मिनट) के गोलों के अलावा साक्षी राणा (10वां, 23वां मिनट) ने दो गोल किए, जबकि बिनीमा धान (14वां मिनट), सोनम (14वां मिनट), साक्षी शुक्ला (27वां मिनट), इशिका (36वां मिनट) और मनीषा (60वां मिनट) ने भी गोल किए। इस जीत के साथ भारत तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।  Sports News: 

Read also- सीवेज के पानी से सब्जियां उगाने पर मध्य प्रदेश में गरमाई सियासत, फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन

भारत ने शुरुआती क्वार्टर में चार मिनट के अंदर चार गोल कर अपना दबदबा कायम करने के बाद नामीबिया को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। साक्षी ने शानदार रिवर्स फ्लिक से गोल कर खाता खोला और कनिका ने एक दमदार फिनिश के साथ भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। बिनिमा ने टीम के लिए तीसरा गोल किया, जबकि सोनम ने कुछ बेहतरीन तालमेल के बाद चौथा गोल दागा, जिससे शुरुआती पंद्रह मिनट में भारत 4-0 की बढ़त बना चुका था।  Sports News:   

Read also-Crime News: गोंडा नर्सिंग कॉलेज में छात्रा ने की खुदकुशी, परिजनों ने जताया हत्या का शक

टीम ने दूसरे क्वार्टर में अपनी बढ़त को 7-0 और तीसरे क्वार्टर के बाद 12-0 कर लिया।आखिरी क्वार्टर की शुरुआत में कुछ बदलाव करते हुए भारत ने लगातार मौके बनाए और बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को भी अपनी छाप छोड़ने का मौका मिला।मनीषा ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 13-0 से आगे कर दिया। Sports News:   

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *