गाजियाबाद में विधायक की झुग्गियों में रेड! आधार कार्ड जांच में मिले कई फर्जी दस्तावेज

Uttar Pradesh: A raid was conducted at a Ghaziabad MLA's slum! An Aadhaar card check revealed several fake documents.

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एसआईआर अभियान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि एक हफ्ते तक इस काम पर फोकस करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी बाहरी व्यक्ति का फर्जी दस्तावेज़ बनकर वोटर लिस्ट में शामिल न हो। इन्हीं निर्देशों के बाद गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर आज झुग्गी बस्तियों में पहुंचे और लोगों के दस्तावेज़ों की जांच की। लोनी की झुग्गी बस्ती में जैसे ही अचानक विधायक नंदकिशोर गुर्जर पहुंचे और उन्होंने लोगों से नाम और पहचान पत्र पूछने शुरू किए तो भीड़ में हलचल देखने को मिली। Uttar Pradesh

Read Also: स्टार्क की दोहरी चमक! ऑस्ट्रेलिया 177 रन आगे, इंग्लैंड की हालत खस्ता

विधायक नंदकिशोर गुर्जर के मुताबिक एक व्यक्ति से जब उसका नाम और आधार दिखाने को कहा गया तो उसने खुद को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला बताया लेकिन आधार कार्ड दिखाने के लिए अंदर जाने की बात कहकर वह मौके से गायब हो गया। विधायक ने यहां मौजूद अन्य लोगों के दस्तावेज़ भी देखे। उनका दावा है कि कई आधार कार्ड संदिग्ध मिले। हालांकि इन दस्तावेज़ों की अंतिम पुष्टि प्रशासन द्वारा जांच के बाद ही होगी। Uttar Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *