विशाखापत्तनम में 10वीं विजाग नेवी मैराथन आयोजित, 17,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

Andhra Pradesh: 10th Vizag Navy Marathon held in Visakhapatnam, over 17,000 runners participated

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम में आयोजित विजाग नेवी मैराथन के 10वें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए रविवार यानी आज 14 दिसंबर की सुबह 17,000 से अधिक धावक पहुंचे। आयोजकों के मुताबिक इस आयोजन में न केवल स्थानीय धावकों बल्कि कई विदेशी नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। गौरतलब है कि 42 किलोमीटर, 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर श्रेणियों वाली ये दौड़ आरके बीच से शुरू हुई और विशाखापत्तनम के खूबसूरत समुद्र तट पर खत्म हुई। कई प्रतिभागियों ने मैराथन के लिए किए गए इंतजामों को लेकर खुशी जताई। इस मैराथन की खास बात ये रही कि ये मैराथन नौसेना दिवस समारोह का हिस्सा थी, जो हर साल चार दिसंबर को मनाया जाता है।  Andhra Pradesh:  Andhra Pradesh:

Read Also: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी! भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के शतक से मुंबई ने हरियाणा को हराया

मैराथन में भाग लेने पहुंचे प्रतिभागी श्रीराम ने वहां की व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि बहुत अच्छा लोगों ने अरेंजमेंट्स किया है। डे वन से इनका डिसिप्लिन भी अच्छा है। पानी अरेंजमेंट्स, गाइडेंस भी बहुत अच्छा है। हम लोगों को ऐसा लगा कि इतना अच्छा अरेंजमेंट्स मैंने कभी देखा नहीं। साथ ही एक और प्रतिभागी राजेश रेड्डी ने कहा कि नेवी मैराथन भारत की दूसरी सबसे बड़ी मैराथन है। पहली मुंबई मैराथन है और दूसरी नेवी मैराथन। हर साल यह सुव्यवस्थित और अनुशासित तरीके से आयोजित की जाती है – यही नेवी मैराथन का मुख्य आदर्श वाक्य है। Andhra Pradesh:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *